Live Updates
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम; 5% से अधिक फीस वृद्धि पर रोकNEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’: CM भगवंत सिंह मानPunjab के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ की नई पहचान: रोज़गार, सम्मान और उम्मीद की कहानियाँCM भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपीलअमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम; 5% से अधिक फीस वृद्धि पर रोकNEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’: CM भगवंत सिंह मानPunjab के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ की नई पहचान: रोज़गार, सम्मान और उम्मीद की कहानियाँCM भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपीलअमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
1 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें 5 मई को दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मिलने का समय मिला है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने सभी विधायकों के साथ सामूहिक मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें अकेले मिलने का निमंत्रण मिला है।

उन्होंने कहा कि वह अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, हालांकि विधायक बाहर ही रहेंगे और वह खुद अंदर जाकर पंजाब के लोगों की आवाज राष्ट्रपति के सामने मजबूती से रखेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जनता के जनादेश का सम्मान करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि इस मुलाकात के बाद अगली रणनीति पर फैसला लिया जाएगा और उसे जनता के साथ साझा किया जाएगा। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का समय देने के लिए धन्यवाद भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *