Live Updates
CM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत कीराघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडाभाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नूकांग्रेस और राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति करने की आदत हो गई है, पंजाब को ऐसी राजनीति पसंद नहीं: कुलदीप धालीवालपूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवालराहुल गांधी दिल्ली में बैठकर ‘एक्स’ पर राजनीतिक बयान देने के बजाय गांव में आकर ज़मीनी हकीकत देखें: बरिंदर कुमार गोयलपंजाब CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अदालत से बड़ी राहत, मानहानि मामले में अंतरिम आदेशCM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत कीराघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडाभाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नूकांग्रेस और राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति करने की आदत हो गई है, पंजाब को ऐसी राजनीति पसंद नहीं: कुलदीप धालीवालपूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवालराहुल गांधी दिल्ली में बैठकर ‘एक्स’ पर राजनीतिक बयान देने के बजाय गांव में आकर ज़मीनी हकीकत देखें: बरिंदर कुमार गोयलपंजाब CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अदालत से बड़ी राहत, मानहानि मामले में अंतरिम आदेश
1 min read

सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा बिजली कटौती को लेकर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। नील गर्ग ने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में पंजाब को दशकों तक बिजली संकट और अंधेरे में झोंका, आज वे सिस्टम की मजबूती के लिए लगाए जा रहे महज 2 घंटे के मरम्मत कट पर घड़ियाली आंसू बहा कर राजनीति कर रहे हैं।

 

गर्ग ने कहा कि जाखड़ साहब को शायद याद नहीं कि उनके और उनके पुराने साथियों के राज में बिजली के लंबे-लंबे कट सामान्य बात थी, लेकिन आज जब मान सरकार भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम कर रही है, तो उन्हें दर्द हो रहा है।

 

नील गर्ग ने कहा कि जाखड़ साहब और उनकी पुरानी पार्टियों के समय में किसान कड़कती ठंड और अंधेरी रातों में खेतों को पानी देने के लिए मजबूर था। घंटों की बिजली कटौती के कारण पंजाब का व्यापार पूरी तरह ठप्प हो जाता था। बिजली का बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया था क्योंकि पिछली सरकारों ने कभी दूरदृष्टि से काम नहीं किया।

 

गर्ग ने कहा कि उस समय अंधेरा इनके लिए ‘साधारण’ था, और आज जब मान सरकार सिस्टम को दुरुस्त कर रही है, तो इन्हें ‘समस्या’ नजर आ रही है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। आज जो कट लगाए जा रहे हैं, वे बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य में बड़े तकनीकी फॉल्ट से बचने के लिए हैं।

 

नील गर्ग ने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि कुछ नेताओं को पंजाब में हो रहा ‘उजाला’ हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन हो रहा है और जनता को मुफ्त व निर्बाध बिजली मिल रही है। पिछली सरकारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से जो सिस्टम कमजोर हुआ था, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी आपस सरकार बखूबी निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *