Live Updates
CM मान सरकार के एंटी-ड्रग कैंपेन ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ के नतीजे आ रहे हैं, कपूरथला में हेरोइन की रिकवरी में 187% की बढ़ोतरी, ड्रग्स के जाल में पुलिस की कार्रवाईCM भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने की समझ और शक्ति देने के लिए परमात्मा का शुक्राना कियाकेंद्र सरकार मंडियों में जगह की कमी दूर करने के लिए जरूरी सहयोग नहीं दे रही: लाल चंद कटारूचक्कअमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानPunjab पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की Online पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचायाबेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानAAP पंजाब ने चुनाव से पहले वोटरों को बांटने के लिए भाजपा पर डर और डराने-धमकाने की राजनीति करने का लगाया आरोप : अमन अरोड़ाCM मान सरकार के एंटी-ड्रग कैंपेन ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ के नतीजे आ रहे हैं, कपूरथला में हेरोइन की रिकवरी में 187% की बढ़ोतरी, ड्रग्स के जाल में पुलिस की कार्रवाईCM भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने की समझ और शक्ति देने के लिए परमात्मा का शुक्राना कियाकेंद्र सरकार मंडियों में जगह की कमी दूर करने के लिए जरूरी सहयोग नहीं दे रही: लाल चंद कटारूचक्कअमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानPunjab पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की Online पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचायाबेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानAAP पंजाब ने चुनाव से पहले वोटरों को बांटने के लिए भाजपा पर डर और डराने-धमकाने की राजनीति करने का लगाया आरोप : अमन अरोड़ा
1 min read

हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द ही खुलेगा नया IIT संस्थान।

हरियाणा। हरियाणा सरकार प्रदेश में पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) स्थापित करने की योजना बना रही है। संस्थान निदेशालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) से निर्देश मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में तकनीकी शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर उपयुक्त भूमि की मांग की है।

हालांकि, इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण की चुनौती सामने आ रही है। सरकार ने इसके लिए 300 एकड़ भूमि की आवश्यकता जताई है, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा कि चयनित स्थान पर यह परियोजना शुरू की जाए या नहीं। तभी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलेगी।

इस संस्थान को अपने क्षेत्र में स्थापित कराने के लिए हरियाणा के भाजपा सांसद सक्रिय हो गए हैं और इसके पक्ष में पैरवी कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनके संसदीय क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हो। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जो कि MHRD के प्रमुख हैं, हरियाणा भाजपा के प्रभारी भी हैं।

BJP सांसदों के इलाकों में जा सकता है संस्थान।

भाजपा सांसद जिस तरह IIT के लिए लॉबिगं शुरु कर रहे हैं, उससे यह संस्थान उन्हीं के एरिया में जाने की संभावना है। हरियाणा के 3 केंद्रीय मंत्री है। करनाल से मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, ऐसे में इन तीनों के संसदीय क्षेत्र में इस संस्थान के बनने की संभावना है।

लेकिन सरकार की 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण की शर्त के बाद भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर भी इस संस्थान को अपने इलाके में लाने की कोशिश कर रहे है। वहीं PWD मिनिस्टर रणबीर गंगवा भी इसकी कोशिश कर रहे हैं। हिसार में एयरपोर्ट के साथ लगती जमीन हरियाणा सरकार अधिग्रहण भी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *