Live Updates
अमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवानाश्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर गए निहंग सिंह युवकों से मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण: मनप्रीत सिंह इयालीतीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलावप्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोरफर्जी वीडियो विवाद ने अकाली दल के झूठे प्रचार को किया बेनकाब, सुखबीर बादल को अंदरूनी जानकारी के स्रोत का करना चाहिए खुलासा: बलतेज पन्नअमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाईपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवानाश्री हेमकुंट साहिब यात्रा पर गए निहंग सिंह युवकों से मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण: मनप्रीत सिंह इयालीतीन दिन धूलभरी हवाओं का अलर्ट, मौसम में रहेगा बदलावप्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोरफर्जी वीडियो विवाद ने अकाली दल के झूठे प्रचार को किया बेनकाब, सुखबीर बादल को अंदरूनी जानकारी के स्रोत का करना चाहिए खुलासा: बलतेज पन्न
1 min read

हरियाणा-पंजाब समेत 10 राज्यों में भयंकर बारिश का Alert जारी।

देश के कई राज्यों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देशभर के 20 राज्यों में बारिश के साथ घना कोहरा छाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब , राजस्थान सहित उत्तर पश्चिमी राजयों में तापमान बढ़ने के आसार है। लेकिन सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी। दिल्ली-एनसीआर में 3 से 4 फरवरी को बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं कि देश में अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

12.6 किलोमीटर ऊपर 125 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत में समुद्र के ऊपर बना हुआ है। 3 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 3 से 5 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 फरवरी को और राजस्थान-उत्तर प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरेगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *