Live Updates
WhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा कामICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल, पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें नंबर पर‘‘आप’’ हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजनीति को बदल दी- केजरीवालपंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में भारी गिरावट; जानें ताजा रेटमोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नूWhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा कामICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल, पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें नंबर पर‘‘आप’’ हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजनीति को बदल दी- केजरीवालपंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में भारी गिरावट; जानें ताजा रेटमोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नू
1 min read

26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मोगा में होने जा रही पार्टी की महारैली को पंजाब की राजनीति में एक नया इतिहास रचने वाला समागम करार दिया है। मोगा रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की ओर से 26 नवंबर को 116 एकड़ जमीन में इतिहास की सबसे बड़ी ‘खुशहाल पंजाब रैली’ आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी पंजाब वासियों को इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया।

 

उन्होंने कहा कि इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, समूची कैबिनेट, विधायक और चेयरमैन शिरकत करेंगे, जहां सरकार के पांच सालों के कामों पर चर्चा की जाएगी और पंजाब के भविष्य का रोडमैप पेश किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जिला मोगा के प्रभारी वरिंदर शर्मा, सरपंच, पंच और अन्य नेता भी मौजूद थे।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2022 में पंजाब के लगभग तीन करोड़ लोगों ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए 92 विधायक जिताकर विधानसभा में भेजे थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 95 हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के जीवन और आने वाली पीढ़ियों से जुड़े मुद्दों पर ऐतिहासिक काम किए हैं। सबसे पहले भूजल को बचाने के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का बजट रखकर पंजाब की सभी नहरों, माइनरों और रजवाहों को पक्का करवाया गया, ताकि 300 फीट तक नीचे जा चुके जलस्तर को बचाया जा सके।

 

मंत्री सौंद ने आगे बताया कि पंजाब को नशे से बचाने के लिए सरकार ने 15,000 विलेज डिफेंस कमेटियों का गठन करके 1,25,000 माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं की एक मजबूत फोर्स खड़ी की है, जिसने गांवों की चौकीदारी करके इसे एक जन आंदोलन बना दिया है। इसी तरह युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 3,100 मॉडल प्लेग्राउंड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 1,764 खेल मैदान पंजाब के लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं और हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।

 

बिजली, कृषि और उद्योग क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों को दिन के समय (शाम 5 बजे तक) निर्बाध बिजली और नहरी पानी मिलने के कारण खेती फायदे का सौदा बनी है। इसका सीधा असर मंडियों में देखने को मिला है, जहां इस बार पैदावार में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा उद्योगों को बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति और व्यापारियों को सिंगल विंडो सुविधा मिलने के कारण विदेशी कंपनियां भी पंजाब को निवेश के लिए सबसे बेहतरीन धरती मान रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *