Live Updates
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार
1 min read

36 प्रिंसिपल सिंगापुर के लिए रवाना, CM मान ने दिखाई हरी झंडी, बोले- अब प्रैक्टिकल ज्ञान है जरूरी।

पंजाब। इससे पहले जुलाई 2023 में 72 प्रिंसिपलों के पहले समूह को सिंगापुर भेजा गया था, जहां उन्हें आधुनिक अध्यापन विधियों की ट्रेनिंग दी गई थी। विभाग के अनुसार, इस ट्रेनिंग के दौरान इन प्रिंसिपलों को विदेशी शिक्षा पद्धतियों और समकालीन शिक्षण कौशल से परिचित कराया गया। वे अपनी वापसी पर, अपने अनुभवों को विद्यार्थियों और सहकर्मियों के साथ साझा करेंगे।

अब पंजाब के 36 प्रिंसिपलों का एक और बैच शनिवार को CM भगवंत मान की अगुवाई में सिंगापुर के लिए रवाना हुआ। 9 से 15 मार्च तक यह बैच सिंगापुर में ट्रेनिंग प्राप्त करेगा। इस दौरे के दौरान इन प्रिंसिपलों को शैक्षिक और प्रबंधन संबंधी कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण मिलेगा, क्योंकि सिंगापुर में विशेषज्ञों की टीम ने उनके लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है।

प्रिंसिपलों के चयन के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए थे। इस मौके पर CM मान ने कहा कि अब केवल रट्टा प्रणाली का समय नहीं रहा, बल्कि अब प्रैक्टिकल ज्ञान पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आ रहे बदलावों पर भी जोर दिया। इस दौरान मान ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर हमला करते हुए कहा कि अब राजनीति धर्म को शिक्षा देने का काम कर रही है। ये लोग जत्थेदारों को अपनी संपत्ति समझते हैं।

इसके बाद, फिनलैंड में शिक्षकों के दूसरे बैच को 17 से 28 मार्च तक ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा, ताकि वे वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से अवगत हो सकें और अपने अनुभवों को भारतीय शिक्षा प्रणाली में लागू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *