Live Updates
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरानदिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपायकेंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानकांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आपमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीसीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरानदिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपायकेंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानकांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आपमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीसीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव
1 min read

8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद DA की दर 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। इससे राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। बढ़ा हुआ DA नवंबर की सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा, जबकि पेंशनर्स को इसका लाभ दिसंबर की पेंशन में मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब उनकी सरकार ने साल 2022 में सत्ता संभाली थी, तब कर्मचारियों को 28 प्रतिशत DA मिल रहा था। अब नई बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को करीब 363 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

दो महीने में DA में कुल 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो महीनों के दौरान सरकार ने पहले DA में 8 प्रतिशत और अब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस तरह कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कुल 11 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

उन्होंने कहा कि एक साल में करीब 1,088 करोड़ रुपये कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। वहीं, 11 प्रतिशत DA बढ़ोतरी के हिसाब से यह राशि सालाना करीब 3,988 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

सितंबर में भी बढ़ाया गया था DA

गौरतलब है कि सितंबर 2026 में पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। इसके बाद DA की दर 42 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई थी। अब इसमें 3 प्रतिशत की और बढ़ोतरी के बाद DA 53 प्रतिशत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *