Live Updates
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप
1 min read

Haryana Board 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मई में जारी होने की संभावना, 15 मई को हो सकता है परिणाम घोषित।

Haryana Board 10वीं, 12वीं का रिजल्ट मई में जारी होने की पूरी संभावना है. अगर तारीख की बात करें तो 15 मई की तारीखों को लेकर कहा जा रहा है कि इस दिन परिणाम घोषित हो सकते हैं.

स्टेट बोर्ड के परिणामों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो चुका है, और अब सभी की नजरें Haryana Board के परिणामों पर टिकी हैं। खबरों के अनुसार, 15 मई को परिणामों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। इस परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, NDTV के एजुकेशन पेज पर भी छात्र अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम सबसे पहले देखने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।

पिछले साल इस दिन जारी हुआ था रिजल्ट

बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट जारी करने के लिए 45 दिन का समय लगता है. इस साल हरियाणा बोर्ड दसवीं और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुईं थी. 10वीं की परीक्षा 26 मार्च तक आयोजित की गई थीं. पिछले साल की बात करें तो 10वीं के नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे. जिसमें से रेगुलर स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 95.22 प्रतिशत रहा था. जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स का 88.73 प्रतिशत रहा था. इस साल और भी बेहतर रिजल्ट होने की उम्मीद है.

ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक

स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होम पेज पर 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
अब आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
जानकारी सबमिट होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे.

इन स्टेट बोर्ड ने जारी कर दिया है रिजल्ट

सबसे पहले बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद उत्तराखंड बोर्ड, यूपी बोर्ड, असम, आंध्र प्रदेश सहित अन्य कई बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब हरियाणा बोर्ड के स्टूडेंट्स भी रिजल्ट जारी करने का इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *