Live Updates
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप
1 min read

UP: पहलगाम ह/म/ले के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन, यूपी से चुन-चुन कर पाकिस्तानी नागरिकों को किया गया बाहर।

पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। इसी क्रम में केंद्र ने सभी राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के निर्देश जारी किए। इस आदेश पर अमल करते हुए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर वापस भेजने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली।

योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों का असर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल बाहर करने के निर्देश दिए। सीएम योगी के आदेश के बाद प्रदेश भर में एक्शन शुरू कर दिया गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी के बाद शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश बना देश का पहला राज्य

उत्तर प्रदेश की पुलिस और प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों को सख्ती से लागू किया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के तहत पूरे प्रदेश के 75 जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे के अंदर सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया गया।

सख्त मॉनिटरिंग और पुलिस दल की तैनाती

डीजीपी ने यह भी बताया कि शेष पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दल को उनके साथ भेजा गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सही तरीके से अपने वतन लौट जाएं। प्रदेश में केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बाकी था, जिसे 30 अप्रैल को वापस भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग की गई, जिससे उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया, जिसने पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ इस तरह की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।

सीएम योगी की निगरानी में हुई कार्रवाई

सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त निगरानी और उनके निर्देशों के कारण उत्तर प्रदेश ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में न रह जाए। उनके आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने सभी जिलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तय समय सीमा में पाकिस्तानियों को उनके देश भेज दिया। इस पूरे ऑपरेशन की सफलता से राज्य सरकार की कड़ी सुरक्षा नीति और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था का पता चलता है।

आतंकी हमले के संदर्भ में कड़ा संदे

यह कार्रवाई आतंकवाद और देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। पहलाम आतंकी हमले के बाद यह कड़ा कदम उठाते हुए, उत्तर प्रदेश ने अपने सुरक्षा तंत्र और प्रशासन की तत्परता का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतेगी और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *