Live Updates
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलानचंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्चअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमतमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियांभाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नूकुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिलअपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप
1 min read

कल गोरखपुर आएंगे CM योगी:विरासत गलियारे का निरीक्षण करेंगे; जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां वह ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित करेंगे। इसके साथ ही विकास योजनाओं के निर्माण की प्रगति जानने के लिए वहां का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम एनसीसी एकेडमी एवं विरासत गलियारा का निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम कल दोपहर बाद 3 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। वह खोराबार क्षेत्र में स्थित तालकंदला में निर्माणाधीन एनसीसी एकेडमी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ट्रांसपोर्टनगर स्थित रैन बसेरा परिसर में असहायों, जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। वहां से सीएम पांडेयहाता पहुंचेंगे। पांडेयहाता से धर्मशाला तक लगभग 3.5 किलोमीटर तक विरासत गलियारा का निरीक्षण करेंगे। सीएम कार्य की प्रगति देखेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के समापन समारोह में शामिल होंगे। सीएम गोरखपुर शहर से विधायक हैं और यह इसी विधानसभा क्षेत्र की खेल स्पर्धा है। तैयारियों में जुटा प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जहां सीएम का कार्यक्रम है, उन स्थानों का अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। एनसीसी एकेडमी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए थे और शिलान्यास भी किया है। यह पूर्वांचल के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देगा और इसमें प्रशासनिक भवन, छात्रावास, शूटिंग रेंज जैसी सुविधाएं होंगी, हालांकि शुरुआत में भूमि आवंटन और सीमांकन में कुछ त्रुटियां सामने आई थीं, जिन्हें ठीक कर लिया गया है और कार्य प्रगति पर है। इससे पूर्वांचल के युवाओं के लिए फौज में जाने के अवसर बढ़ेंगे। इसके निर्माण पर 47.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एनसीसी एकेडमी में होंगी ये सुविधाएं एनसीसी एकेडमी का निर्माण कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, जल निगम, यूनिट-42, गोरखपुर द्वारा कराया जा रहा है। एकेडमी में प्रशासनिक भवन, 150 छात्रों की क्षमता के बालक छात्रावास, 100 छात्राओं की क्षमता के बालिका छात्रावास, डायनिंग हाल, टायलेट ब्लाक, विद्युत स्टेशन, आउटडोर मल्टीएक्टिविटिज एरिया, 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबाल फील्ड, आप्टिकल कोर्स एवं पुशप बीम आदि की सुविधा होगी। इसके अलावा 7.17 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी के निर्माण, सभी किनारों पर संतरी पोस्ट, गार्ड रूम, हाईमास्ट फ्लड लाइट के कार्य कराए जाएंगे। एकता और अनुशासन आदर्श वाक्य वाले एनसीसी ग्रुप गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के 11 जिलों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती एवं बहराइच शामिल हैं। इससे जुड़े विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कालेजों के कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रति वर्ष औसतन 25 से 30 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, थल सेना शिविर, इंटर ग्रुप कम्पटीशन, गणत्रंत दिवस परेड की तैयारी और गणेश वासुदेव मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही अनेक सामाजिक गतिविधियां भी इस ग्रुप की तरफ से आयोजित की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *