Live Updates
पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्वस्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में ‘शुक्राना यात्रा’ के स्वागत के लिए की बैठक की अध्यक्षता“चुनावों से पहले नफरत फैलाती है BJP”—हरपाल सिंह चीमाजालंधर में बम धमाके वाली जगह पर पहुंचे DGP गौरव यादव, दी बड़ी अपडेटसुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को कैबिनेट की मंजूरीलोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयानअमृतसर धमाके में पाकिस्तान का हाथ? DGP गौरव यादव का बड़ा बयानपंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्वस्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में ‘शुक्राना यात्रा’ के स्वागत के लिए की बैठक की अध्यक्षता“चुनावों से पहले नफरत फैलाती है BJP”—हरपाल सिंह चीमाजालंधर में बम धमाके वाली जगह पर पहुंचे DGP गौरव यादव, दी बड़ी अपडेटसुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को कैबिनेट की मंजूरीलोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयानअमृतसर धमाके में पाकिस्तान का हाथ? DGP गौरव यादव का बड़ा बयान
1 min read

पंजाब CM भगवंत मान की फिर बिगड़ी तबीयत, मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वहां से वह मोगा की एक रैली में गए। रैली के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद गए थे रैली में अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि आम आदमी पार्टी द्वारा आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है… दोस्तों, आपसे वहीं मिलते हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार नशा-विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत मोगा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्य के मंत्री और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। रविवार को हुए थे अस्पताल में भर्ती इससे पहले रविवार को थकान महसूस होने पर पंजाब सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था। रविवार को तबीयत खराब होने के बाद मान को संगरूर से मोहाली लाया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर केजरीवाल के साथ मान प्रार्थना करने संगरूर के धूरी में श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर गए थे। फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बयान में कहा गया था कि मुख्यमंत्री नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गए थे। फोर्टिस अस्पताल ने बयान में कहा था कि उनका व्यापक नैदानिक मूल्यांकन और मानक निदान संबंधी जांच की गई। स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं और सामान्य सीमा के भीतर हैं। उन्हें फिलहाल थकावट महसूस हो रही है तथा उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक दल की देखरेख में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *