Live Updates
26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नूकरतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकारभाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंदभाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमापंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसारअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नूकरतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकारभाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंदभाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमापंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसारअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी
1 min read

पंजाब के CM भगवंत मान जिस हॉस्पिटल में हैं भर्ती, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी है। फॉर्टिस हॉस्पिटल में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इलाज के लिए दाखिल हैं। इसीलिए पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ये धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी के बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया है और तलाशी ली जा रही है।

खाली कराई गए स्कूल

जानकारी के अनुसार, मोहाली के फेज 5 में, अधिकारियों को एक धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद एक प्राइवेट स्कूल को तुरंत खाली करा लिया गया, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि कई स्कूलों को उड़ा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर स्टूडेंट्स को घर भेज दिया गया। इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मोहाली और चंडीगढ़ में सामने आ चुकी हैं जो की हॉक्स निकली हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब पुलिस सतर्कता के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड तैनात 

अस्पताल परिसर और आस-पास के इलाकों में पूरी जांच के लिए पुलिस की पांच टीमों के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी अस्पताल में मेडिकल देखरेख में हैं।

सोमवार शाम को मान हुए अस्पताल में भर्ती

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (52 वर्ष) को सोमवार शाम को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में दोबारा भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि मान को थकान महसूस होने के बाद दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मान सोमवार रात करीब 8:30 बजे रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *