Live Updates
बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिलमॉनसून से पहले भाखड़ा डैम में बढ़ा जलस्तर, BBMB की बढ़ी चिंतानशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा, 73 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामदजालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारीसत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियादेश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानबोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिलमॉनसून से पहले भाखड़ा डैम में बढ़ा जलस्तर, BBMB की बढ़ी चिंतानशा तस्करों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा, 73 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये बरामदजालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारीसत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियादेश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
1 min read

Haryana कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: तेज हवाओं से फसलों को बचाने के लिए अगले 3-4 दिनों तक सिंचाई से दूर रहें किसान।

हरियाणा। Haryana में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मंगलवार रात से तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही हैं। इन ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, खासकर रात के समय। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में तेज धूप तो रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का अहसास कराएंगी। रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

Haryana कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि अगले 3-4 दिनों तक सिंचाई से बचें, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा, गेहूं की फसल पर ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों से मार्गदर्शन लेकर ही आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 9 और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। इसके अलावा, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। हालांकि, मार्च के दूसरे सप्ताह तक ठंड का असर कम हो जाएगा और होली के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *