Live Updates
मान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमामान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

Haryana कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: तेज हवाओं से फसलों को बचाने के लिए अगले 3-4 दिनों तक सिंचाई से दूर रहें किसान।

हरियाणा। Haryana में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मंगलवार रात से तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही हैं। इन ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, खासकर रात के समय। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में तेज धूप तो रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का अहसास कराएंगी। रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

Haryana कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि अगले 3-4 दिनों तक सिंचाई से बचें, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा, गेहूं की फसल पर ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों से मार्गदर्शन लेकर ही आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 9 और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। इसके अलावा, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी है। हालांकि, मार्च के दूसरे सप्ताह तक ठंड का असर कम हो जाएगा और होली के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *