Live Updates
मान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमामान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

गोरखपुर: CM योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए.यूपी के अलग-अलग जिले से आईं अधिकतर महिलाओं ने सीएम को समस्याओं से अवगत कराया. कई मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई, जांच और गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को ये भी आश्वासन दिया कि वे विश्वास रखें उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में कोई लापरवाही न हो. इसके साथ ही उन्होंने जनता दर्शन में आए बच्चों को भी दुलारा उर उन्हें चॉकलेट इत्यादि दी.

गौशाला में की गौ-सेवा

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी गौशाला भी पहुंचे और यहां पर गोसेवा की. उन्होंने गायों को गुड़, बिस्कुट और रोटी खिलाकर उन्हें दुलार किया. यहां बता दें कि अपने प्रवास के दौरान वे गौ-सेवा जरुर करते हैं. वे खुद सभी गायों और गौ वंश को लेकर सजग रहते हैं, जिससे कर्मचारी भी अलर्ट रहते हैं.

कल्याण मंडपम का करेंगे लोकार्पण

इसके अलावा आज सीएम योगी आदित्यनाथ कल्याण मंडपम का लोकार्पण व आवास आवंटियों को प्रमाणपत्र सौपेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3 बजे वार्ड नम्बर 22 जंगल तुलसीराम बिछिया में 1120 वर्गमीटर में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने दो मंजिला कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का लोकार्पण करेंगे. 626 वर्गमीटर में बने कल्याण मंडपम में भूतल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता का हाल, किचन, स्टोर, आफिस बना है.

प्रथम तल पर 458 वर्गमीटर का हाल, अटैच टॉयलेट और दो कक्ष बने हैं. यह गोरखपुर जनपद में पांचवां कल्याण मंडपम है. जिसके माध्यम से निम्न आय वर्ग और मध्यम वर्ग को काफी राहत मिल सकेगी. इस दौरान सीएम राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी में बने ईडब्ल्यूएस-एलआईजी श्रेणी के फ्लैट के आवंटियों को प्रमाण पत्र भी सौपेंगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *