Live Updates
आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
1 min read

Haryana के 6 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।

Haryana में आज से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को 3 जिलों कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट और 3 जिलों यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके तहत शुक्रवार को इन जिलों में बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 18 अप्रैल के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है।

प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा

Haryana के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 घंटे में बदला तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान Haryana के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में इज़ाफा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में देखी गई, जहां तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इस बढ़ोतरी के साथ फरीदाबाद का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई, और मौसम पूरी तरह साफ रहा। खुले मौसम के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *