Live Updates
आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागरभाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंगमहिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्डकांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमापंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मानED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ाआप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागरभाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंगमहिला कबड्डी में भारत फिर बना चैंपियन, एशियाई खेलों में जीता तीसरा गोल्डकांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमापंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मानED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा
1 min read

Ludhiana के Development के लिए हमेशा आगे रहे हैं Sanjeev Arora – Harchand Singh Barsat

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने दावा किया है कि लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का अरोड़ा को मिल रहा भरपूर प्यार और समर्थन इस बात का साफ संकेत है।

बरसट ने कहा कि संजीव अरोड़ा, बतौर राज्यसभा सांसद, हमेशा लुधियाना के विकास को प्राथमिकता देते आए हैं। उन्होंने ऐसे कई काम करवाए हैं जो पिछले 35 सालों में नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि शहर के सिविल अस्पताल को मॉडर्न टेक्नोलॉजी और नए मेडिकल इक्विपमेंट्स से अपग्रेड करवाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ-साथ ईएसआई अस्पताल को भी अपग्रेड किया गया है।

बरसट ने बताया कि लुधियाना की पांच बड़ी हाउसिंग स्कीम्स जो पिछले 30 सालों से अटकी पड़ी थीं, उन्हें इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से नगर निगम को ट्रांसफर करवाकर आगे बढ़ाया गया। बिजली संकट को हल करने के लिए शहर में 237 नए ट्रांसफॉर्मर लगवाए गए हैं।

इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को तेज़ी से पूरा करवाया जा रहा है, फोकल प्वाइंट की सड़कों का नवीनीकरण हो चुका है, और ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ को लागू किया गया है। बरसट ने यह भी बताया कि लाडोवाल बायपास पर 23 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है और सिधवां नहर पर चार नए पुल भी पास करवाए गए हैं। ये सब प्रोजेक्ट्स लोगों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं और हमेशा लोगों की भलाई और समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि जनता का उन पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

बरसट ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के तीन साल के कार्यकाल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने मिसाल कायम की है। आज पंजाब में लोगों को हर महीने 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, खेतों को नहरों का पानी मिल रहा है, और युवाओं को बिना रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।

इसके अलावा ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’, हेल्थ सेक्टर में सुधार, सड़क सुरक्षा फोर्स और प्रशासनिक बदलाव जैसे काम भी तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘युद्ध नशे के खिलाफ’ अभियान के तहत राज्यभर में नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है।

आखिर में बरसट ने लोगों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी और संजीव अरोड़ा को वोट देकर लुधियाना पश्चिम में एक बड़ी जीत दिलाएं, ताकि विकास की यह रफ्तार बनी रहे और पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *