Live Updates
अक्टूबर में जन्मी लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है? जानें इनकी खास बातेंMercedes-Benz GLC Electric की भारत में एंट्री, 4 नवंबर को होगी लॉन्च; अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंगआँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ींजुलाई में SGPC सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख ट्रांसफर किए गए, हरजिंदर धामी बताएं कि संगत का पैसा कहां खर्च हुआ: बलतेज पन्नूसिंगरौली की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, पुलिस जांच जारीसंत रणजीत सिंह ढडरियांवाले के काफिले की टेंपो ट्रैवल हादसाग्रस्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जोरदार टक्करगलत बिजली बिल वालों को बड़ी राहत! PSPCL ने कनेक्शन काटने पर लगाई रोकअक्टूबर में जन्मी लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है? जानें इनकी खास बातेंMercedes-Benz GLC Electric की भारत में एंट्री, 4 नवंबर को होगी लॉन्च; अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंगआँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ींजुलाई में SGPC सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख ट्रांसफर किए गए, हरजिंदर धामी बताएं कि संगत का पैसा कहां खर्च हुआ: बलतेज पन्नूसिंगरौली की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, पुलिस जांच जारीसंत रणजीत सिंह ढडरियांवाले के काफिले की टेंपो ट्रैवल हादसाग्रस्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जोरदार टक्करगलत बिजली बिल वालों को बड़ी राहत! PSPCL ने कनेक्शन काटने पर लगाई रोक
1 min read

मोहाली में हादसा: धुंध के कारण Kharar-Kurali highway पर दो स्कूल बसें टकराई, एक के ड्राइवर समेत कई बच्चे घायल

मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह धुंध की वजह से दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल ले गया। हादसे में एक बस ड्राइवर की टांग में फ्रैक्चर का पता चला। जबकि, दूसरे ड्राइवर के सिर पर छह टांके लगे। वहीं, हादसे में तीन बच्चे घायल हुए। इनमें से दो को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। जबकि एक को आब्जर्वेशन पर रखा गया है। यमुना अपार्टमेंट के पास हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह यमुना अपार्टमेंट के पास हुआ। उस समय धुंध बहुत ज्यादा थाी। ऐसे में बस चालक को दिक्कत आई। इस दौरान सेंट इजरा और डीपीएस की बसें आपस में टकरा गई। हादसे के बाद दोनों स्कूलों का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया पंजाब-चंडीगढ़ में सड़क और आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसा मौसम अभी कई दिन रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कई दिन तक अब इसी तरह से घना कोहरा पड़ेगा। जिससे विजिबिलिटी काफी कम रहने वाली है। जबकि अभी भी दिन और रात के तापमान में काफी फर्क है। सुबह के घने कोहरे के बाद दिन चढ़ते ही सूरज की धूप से अभी घने कोहरा छंट जा रहा है। दिन के समय ठंड से काफी राहत मिल रही है। दूसरी तरफ घने कोहरे की वजह से उड़ानों पर असर पड़ने लगा है। आज भी तीन फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं और दो को डायवर्ट किया गया है। सर्द रातों की वजह से लोग सड़कों पर आग जलाकर राहत पाने का प्रयास करते नजर आते हैं। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में अभी भी बड़ा फर्क घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने के बावजूद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी भी काफी फर्क है। मौसम विभाग के अनुसार रोपड़ में सबसे ज्यादा तापमान 27.1 डिग्री आंका गया है, जबकि सबसे कम तापमान होशियारपुर 6.7 डिग्री आंका गया है। जिससे साफ है कि दिन के समय अभी भी गर्मी रहती है और रातें सर्द हो रही हैं। घने कोहरे की वजह से आज सुबह जयपुर और दिल्ली को जाने वाली दो फ्लाइट्स को रद्द कर देना पड़ा है और जबकि दिल्ली और जयपुर से आने वाली दो फ्लाइट्स नहीं आ सकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *