Live Updates
CM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

मोहाली में नकली दवा कारोबार का पर्दाफाश:2 फैक्ट्रियों पर छापा-1 सील, दवा जब्त, लग चुका है 16 लाख जुर्माना

पंजाब के मोहाली जिला पुलिस ने जीरकपुर के पभात गोदाम एरिया में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। देर शाम पुलिस की टीमों ने दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर अवैध और मानकों के विपरीत एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फूड सेफ्टी और ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को बुलाया। जांच के दौरान इन फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयां, आयुर्वेदिक उत्पाद, फूड सप्लीमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बरामद किए गए। हैरानी की बात यह है कि ये फैक्ट्रियां बिना किसी वैध लाइसेंस के और अत्यधिक गंदगी भरे माहौल में संचालित की जा रही थीं।

्रफैक्ट्री से मिली दवाएं
्रफैक्ट्री से मिली दवाएं

पहले भी लग चुका है 16 लाख का जुर्माना

प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इनमें से एक फैक्ट्री के सैंपल पहले भी फेल हो चुके थे, जिसके चलते उस पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर पिछले कई वर्षों से यहां अवैध गतिविधियां जारी थीं।

दवाओं के रैपर
दवाओं के रैपर

6 घंटे की लंबी कार्रवाई और सीलिंग

ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने लगभग छह घंटे तक गहन जांच की और उत्पादों के दर्जनों सैंपल एकत्रित किए। जांच के उपरांत, आवश्यक मापदंडों को पूरा न करने वाली एक फैक्ट्री को मौके पर ही सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री पूरी तरह अवैध रूप से काम कर रही थी और यहां निर्मित उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकते थे।

सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन नकली उत्पादों की सप्लाई किन-किन राज्यों और इलाकों में की जा रही थी। बरामद किए गए सैंपलों को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत सख्त कानूनी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *