Live Updates
पंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नूLPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्टएक दिन में 6 शतक, वनडे क्रिकेट में बना नया इतिहास; कोहली-गिल ने भी रचा कमालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नूपंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नूLPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्टएक दिन में 6 शतक, वनडे क्रिकेट में बना नया इतिहास; कोहली-गिल ने भी रचा कमालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नू
1 min read

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड का कपिल है और वह हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले। इसी सोच को लेकर कपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदी थी। इसमें घोषित हुए परिणामों में उनकी टिकट को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। 30वें करोड़पति बने है कपिल लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार उर्फ लकी ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *