Live Updates
CM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

Mohali में शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल:स्टूडेंट्स की उपस्थिति रही बेहद कम, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का दिखा असर

पंजाब में लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद आज (बुधवार को) सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। हालांकि, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण पहले दिन छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर से स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थीं।

बुधवार की सुबह करीब सात बजे कई इलाकों में विजिबिलिटी मात्र पांच मीटर तक रह गई थी। घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण सड़कों पर आवागमन जोखिम भरा हो गया था। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें स्कूल भेजने से परहेज किया, जिसके परिणामस्वरूप कई स्कूलों में केवल 30 से 40 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही उपस्थित हुए।

प्रदेश के अधिकतर स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में संचालित होते हैं। कुछ स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं, जिनकी दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होती है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही थी।

मोहाली के एक स्कूल में मौजूद छात्राएं
मोहाली के एक स्कूल में मौजूद छात्राएं

डेढ़ महीने बाद शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

स्कूल शिक्षकों ने भी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि लगभग डेढ़ महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और पढ़ाई प्रभावित होने से विद्यार्थियों की तैयारी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

वहीं, विद्यार्थियों और अभिभावकों का मत है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सरकार को स्कूलों की छुट्टियां बढ़ानी चाहिए और परीक्षाओं की तारीखें आगे खिसकानी चाहिए। उनका तर्क है कि इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से जारी रह सकेगी।

फिलहाल, खराब मौसम के कारण स्कूलों में पढ़ाई को सामान्य स्थिति में लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *