Live Updates
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरानदिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपायकेंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानकांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आपमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीसीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरानदिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपायकेंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानकांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आपमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीसीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव
1 min read

MP Raghav Chadha का राजेंद्र नगर में भव्य स्वागत, बोले- “यह मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है”

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के चलते, आम आदमी पार्टी (AAP) के MP Raghav Chadha ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार रोड शो किया, जहां उन्हें जनता से भारी समर्थन मिला। इस मौके पर Raghav Chadha ने कहा, “राजेंद्र नगर मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां दोबारा आकर जनता से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त हुआ।”

उत्साही रोड शो में उमड़ी भीड़

राजेंद्र नगर की गलियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने राघव चड्ढा का फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया। AAP के समर्थकों ने “झाड़ू चलेगी” और “पांच साल केजरीवाल” जैसे नारे लगाए। राघव चड्ढा ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और जनता से दिल्ली के विकास के लिए समर्थन मांगा।

दुर्गेश पाठक के समर्थन में की अपील

राघव चड्ढा ने पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दुर्गेश पाठक के समर्थन में कहा कि वह एक सक्षम और जमीनी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा, “हम राजेंद्र नगर में और भी विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बार हम यहां से जीत हासिल करेंगे।”

दिल्ली के विकास पर जोर

सांसद राघव चड्ढा ने AAP सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “हम जो कुछ भी देते हैं, वह जनता के पैसे से होता है।”

झाड़ू का बटन दबाकर दिल्ली को और आगे बढ़ाएं

राघव चड्ढा ने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में AAP को भारी बहुमत से जिताएं। उन्होंने कहा, “झाड़ू का बटन दबाइए और दिल्ली को आगे बढ़ाइए। हम वादा करते हैं कि अगले पांच सालों में और भी विकास होगा।”

रोड शो के दौरान, दुर्गेश पाठक ने कहा, “राघव चड्ढा के समर्थन से हमारे जोश में दोगुना इजाफा हुआ है। जनता का यह उत्साह हमारी जीत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

AAP ने दिल्ली के विकास के लिए अपने एजेंडे को मजबूती से पेश किया और जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में समर्थन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *