Live Updates
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमाइथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से खराब हुई गाड़ियों की मरम्मत में ₹25,000 से ₹50,000 का खर्च आता है: हरपाल सिंह चीमापंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चापंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तारकैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स के पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट संकट पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग कीपजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठायाकैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रस्ताव किया पेशपंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमाइथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से खराब हुई गाड़ियों की मरम्मत में ₹25,000 से ₹50,000 का खर्च आता है: हरपाल सिंह चीमापंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चापंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तारकैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स के पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट संकट पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग कीपजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठायाकैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश
1 min read

NEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA का बड़ा फैसला, उत्तर पुस्तिका का लेआउट बदला, रफ वर्क के लिए मिलेंगे ज्यादा पेज

NEET-UG री-एग्जाम को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को आयोजित होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पुस्तिका के लेआउट और परीक्षा अवधि में बदलाव किए गए हैं।

NTA के अनुसार, अब अभ्यर्थियों को रफ वर्क के लिए पहले से अधिक जगह उपलब्ध कराई जाएगी। पहले प्रश्न पत्र में रफ कार्य के लिए केवल दो पेज दिए जाते थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। नए प्रारूप के तहत दो पेज प्रश्न पत्र की शुरुआत में और दो पेज अंत में होंगे, ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार उनका उपयोग कर सकें।

एजेंसी ने बताया कि यह बदलाव छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है। विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थियों को पुराने लेआउट में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए नया डिजाइन तैयार किया गया है। यह व्यवस्था अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं के सभी प्रश्न पत्रों में लागू होगी।

इसके अलावा, NEET-UG री-एग्जाम की अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 195 मिनट का समय मिलेगा, जो पहले से 15 मिनट अधिक है। NTA का कहना है कि यह अतिरिक्त समय उपस्थिति दर्ज करने, हस्ताक्षर करने और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए दिया गया है।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। NTA के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य छात्रों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और बेहतर परीक्षा अनुभव प्रदान करना है।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद विवादों में आ गई थी। मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) द्वारा की जा रही है। इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *