Live Updates
पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्वस्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में ‘शुक्राना यात्रा’ के स्वागत के लिए की बैठक की अध्यक्षता“चुनावों से पहले नफरत फैलाती है BJP”—हरपाल सिंह चीमाजालंधर में बम धमाके वाली जगह पर पहुंचे DGP गौरव यादव, दी बड़ी अपडेटसुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को कैबिनेट की मंजूरीलोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयानअमृतसर धमाके में पाकिस्तान का हाथ? DGP गौरव यादव का बड़ा बयानपंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब से ‘शुक्राना यात्रा’ का किया नेतृत्वस्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा में ‘शुक्राना यात्रा’ के स्वागत के लिए की बैठक की अध्यक्षता“चुनावों से पहले नफरत फैलाती है BJP”—हरपाल सिंह चीमाजालंधर में बम धमाके वाली जगह पर पहुंचे DGP गौरव यादव, दी बड़ी अपडेटसुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को कैबिनेट की मंजूरीलोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयानअमृतसर धमाके में पाकिस्तान का हाथ? DGP गौरव यादव का बड़ा बयान
1 min read

पंजाब-चंडीगढ़ में 28 फरवरी तक मौसम ड्राई:अमृतसर में कोहरा छाया, दिन में तेज धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान बढ़ेगा

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) से लेकर 28 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी भी तरह की मौसम गतिविधि नहीं होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर धुंध जरूर छा सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गत 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा है। भाखड़ा डैम पर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अमृतसर में धुंध हुई रिकॉर्ड मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह अमृतसर में कोहरा दर्ज किया गया था। इस दौरान विजिबिलिटी 150 मीटर से भी कम रह गई थी। इस वजह से लोगों को दिक्कत भी आई। हालांकि दिन में धूप रहने से 25.4 से लेकर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 27.2 डिग्री तापमान रहा है। ऐसे ही अमृतसर में 25.9 डिग्री, लुधियाना में 26.8 डिग्री और पटियाला में 27.4 डिग्री तापमान रहा है। न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहा है। रात के तापमान में नहीं आएगा अंतर मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *