Live Updates
पंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नूLPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्टएक दिन में 6 शतक, वनडे क्रिकेट में बना नया इतिहास; कोहली-गिल ने भी रचा कमालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नूपंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नूLPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्टएक दिन में 6 शतक, वनडे क्रिकेट में बना नया इतिहास; कोहली-गिल ने भी रचा कमालLPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशआप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नू
1 min read

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट:जनवरी महीने जैसी सर्दी, तापमान सामान्य से नीचे, अमृतसर में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, आज से अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। पटियाला में 27.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 5 जिलों में आंधी व 19 में बारिश आज राज्य के 5 जिलों में आंधी-तूफान और 19 में बारिश की संभावना है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस वजह से अचानक मौसम बदला मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बना मौसम का सिस्टम अब पश्चिम राजस्थान की तरफ खिसक गया है और जमीन से थोड़ा ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है, जो ऊंचाई पर हवाओं में हलचल पैदा कर रहा है। वहीं हरियाणा के ऊपर बना दूसरा सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है। इन सब वजहों से उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है, कहीं बादल, कहीं बारिश और कहीं तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। आने वाले समय में मौसम थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पठानकोट व अमृतसर में बारिश रिकॉर्ड 18 मार्च को सुबह से शाम तक सबसे ज्यादा बारिश पठानकोट (4.5 मिमी) और अमृतसर (0.5 मिमी) में हुई। इसके अलावा लुधियाना और चंडीगढ़ में बस हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई, जिसे ‘ट्रेस’ बारिश कहा जाता है। कुल मिलाकर ज्यादा जगहों पर बारिश नहीं हुई, सिर्फ कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। अमृतसर सबसे ठंडा राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया है। यहां पर तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसमें 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पटियाला में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल से 1.3 डिग्री कम है। इसी तरह लुधियाना 26.2 डिग्री रहा, जो 1.4 डिग्री नीचे गिरा। पठानकोट में 22.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 5.0 डिग्री की गिरावट आई। रूपनगर (भाखड़ा बांध व आनंदपुर साहिब) में 25.3 डिग्री और 24.8 डिग्री रहा, दोनों जगहों पर 5.4 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में 25.5 डिग्री रहा और इसमें 1.7 डिग्री की कमी आई। फिरोजपुर में तापमान 23.0 डिग्री रहा, जो 3.2 डिग्री नीचे गिरा। होशियारपुर में तापमान 23.5 डिग्री दर्ज हुआ, जिसमें 3.1 डिग्री की गिरावट देखी गई। बारिश और ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और कल राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है।अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिन में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। फिर उसके बाद 4 से 6 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *