मान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमामान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारितस्वास्थ्य योजना की सफलता तभी है, जब ज़रूरत के समय लोगों तक उपचार पहुँच सके : डॉ. बलबीर सिंहRBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट 5.25% पर रखा, ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलावई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोकाई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजापंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा
1 min read
पंजाब में सियासी घमासान: मुलाकाती ही जज बन जाएं… डेरा ब्यास प्रमुख और मजीठिया की मुलाकात पर CM का तंज
February 3, 2026पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जेल में हुई मुलाकात पर कड़ा तंज कसा है।
मान ने अपनी पोस्ट में लिखा-कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं।
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संकेत दिया कि जब जेल में मिलने आने वाले लोग ही आरोपी को ‘क्लीन चिट’ देने लगें और खुद ‘जज’ की तरह व्यवहार करें, तो न्याय प्रणाली की गरिमा प्रभावित होती है।
गौरतलब है कि इस मुलाकात और डेरा प्रमुख के बयान के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिल गई।