Live Updates
अजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिलमानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामनेकांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन अंदर ‘माफिया का सामान’ है: दिनेश चड्ढाभगवंत मान सरकार ने नहरी सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि तक पहुंचेगा नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयलपंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ाचुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागतभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगेअजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिलमानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामनेकांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन अंदर ‘माफिया का सामान’ है: दिनेश चड्ढाभगवंत मान सरकार ने नहरी सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि तक पहुंचेगा नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयलपंजाब में इस साल पराली जलाने के मामलों में करीब 95 फीसदी की कमी — अमन अरोड़ाचुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागतभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे
1 min read

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

पंजाबी गायक Karan Aujla को बेंगलुरु में होने वाले अपने लाइव शो से पहले बड़ा झटका लगा है। जिला बाल सुरक्षा इकाई ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए उनके कुछ गानों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई चंडीगढ़ स्थित प्रो. पंडित राव धरेनवर की शिकायत के बाद की गई है। संबंधित अधिकारियों ने पुलिस को भी आदेश दिया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इन गानों पर लगी रोक:
नोटिस के मुताबिक, कर्ण औजला अपने शो के दौरान ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘शराब 2’, ‘Few Days’, ‘बंदूक’ और ‘Gangsta’ जैसे गाने नहीं गा सकेंगे। खास तौर पर ‘Gangsta’ गाने के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

क्या है मामला:
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ये गाने शराब, नशे और हथियार संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। प्रो. राव ने कहा कि ऐसे गानों का बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है, खासकर तब जब छोटे बच्चे भी इन लाइव शो में शामिल होते हैं।

बच्चों की सुरक्षा का हवाला:
अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन पर किसी भी तरह का गलत प्रभाव न पड़े।

आगे की कार्रवाई:
प्रशासन ने साफ किया है कि यदि आदेशों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस और संबंधित विभाग सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *