Live Updates
रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपअमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नूCM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागतहरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्मआप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपरवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपअमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नूCM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागतहरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्मआप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप
1 min read

PM मोदी का पंजाब दौरा, CM मान ने की आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरे का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी नेता इसकी तैयारी में जुटे हैं. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी (रविवार) को जालंधर आएंगे. सीएम मान की मांग? पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले उन्होंने कल (28 जनवरी) एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की थी. उन्होंने कहा पीएम मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे. प्रधानमंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग की है. पंजाब के लोग इसके लिए उनका आभारी रहेंगे. पीएम मोदी का पंजाब दौरा प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के बीच डेरा सचखंड बल्लान पहुंचेंगे और डेरा बल्लान के संत निरंजन दास से मिलेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा श्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती को समर्पित होगा. इस दौरे का जिक्र करते हुए सीएम मान ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है. गौरतलब है कि डेरा सतखंड बल्लान को पंजाब के दोआबा इलाके के बड़े धार्मिक डेरों में से एक माना जाता है. यह डेरा जालंधर से करीब 13 किलोमीटर दूर बल्लान गांव में है. डेरा सचखंड बल्लान के प्रमुख संत निरंजन दास जी को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *