Live Updates
आप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंताचुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए भाजपा ED की रेड, चुनिंदा लीक और मनगढ़ंत कहानियों का इस्तेमाल कर रही है: Aman Aroraमंत्री अमन अरोड़ा ने सिरोपा भेंट कर पार्टी में किया स्वागतCM मान की ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, बठिंडा से हुई शुरुआतPunjab में निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर PSPCL सख्त, लगेगा जुर्मानाबेअदबी कानून मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे स्पीकर संधवांपंजाब में भाजपा की ED छापेमारी, डराने-धमकाने और गुंडागर्दी की राजनीति कभी नहीं होगी सफल : AAPआप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंताचुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए भाजपा ED की रेड, चुनिंदा लीक और मनगढ़ंत कहानियों का इस्तेमाल कर रही है: Aman Aroraमंत्री अमन अरोड़ा ने सिरोपा भेंट कर पार्टी में किया स्वागतCM मान की ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, बठिंडा से हुई शुरुआतPunjab में निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर PSPCL सख्त, लगेगा जुर्मानाबेअदबी कानून मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे स्पीकर संधवांपंजाब में भाजपा की ED छापेमारी, डराने-धमकाने और गुंडागर्दी की राजनीति कभी नहीं होगी सफल : AAP
1 min read

PRTC की बसों के कलर पर AAP का पलटवार:बलतेज पन्नू बोले- 2016 में आकाली दल ने ग्रामीण बसों का करवाया था यही कलर

पंजाब में इमारतों से लेकर बसों के कलर को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम विरोधी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया। AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल व भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि बसों का यह कलर कंबीनेशन उनकी सरकार में ही शुरू हुआ था। पन्नू ने लुधियाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2016 में शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने ग्रामीण बसों का यही रंग करवाया था। यही नहीं शिअद ने जो पानी में चलने वाली बस का शिगूफा छोड़ा था उस बस का भी यही रंग था। उन्होंने कहा कि अकाली दल को भूलने की आदत है लेकिन लोगों को नहीं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के पास बोलने को कुछ नहीं है तो इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं। पन्नू ने कहा कि अकाली दल को दवाई की जरूरत है तब उन्हें सब कुछ याद आ जाएगा कि उन्होंने बरगाड़ी में क्या हुआ, कोट कपूरा में क्या हुआ, श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबियां कब की। उन्होंने कहा कि 2007 से 17 के दौरान की गई गुंडागर्दी भी इन्हें याद आ जाएगी। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने घेरी सरकार पीआरटीसी बसों का रंग पीला व नीला किए जाने पर शिरामणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पार्टियों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी पार्टी के झंडे के रंग में पूरे सिस्टम को रंगना चाहती है। पहले स्कूल, अस्पताल व अब पीआरटीसी बसों का रंग बदला जा रहा है। नशा तस्करों की गोली से घायल हुए शक्ति पांडे से मिले पन्नू दो दिन पहले फौजी कॉलोनी शेरपुर में नशा तस्करों की गोली से घायल हुए शक्ति पांडे को मिलने के आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ओसवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शक्ति पांडे व उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। नशा तस्करों को पकड़वा चुका है शक्ति पंडित बलतेज पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शक्ति पांडे फौजी कॉलोनी शेरपुर एरिया में कई नशा तस्करों को पकड़ा चुका है। उन्होंने बताया कि शक्ति पांडे व मोहल्ले के लोगों ने नशे के विरुद्ध लड़ाई शुरू की है। इसी बौखलाहट में उस पर गोलियां मारी गई। परिवार के साथ सरकार खड़ी पन्नू ने कहा कि उन्होंने परिवार व मोहल्ले को भरोसा दिलाया है कि नशा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले लोगों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है। उन्होंने कहा परिवार को एमएलए कुलवंत सिंह सिद्धू से मिला दिया है और वो अब इस मामले को डील करेंगे। पन्नू ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। दूसरे राज्यों में भाग गए नशा तस्कर पन्नू ने कहा कि सरकार के अभियान का इफेक्ट अब दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अब राज्य छोड़कर पड़ौसी राज्याें में चले गए हैं और वो सोच रहे हैं कि कुछ दिन बाद फिर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर या तो अपना काम छोड़ दें या फिर वो राज्य को छोड़ दें। पीछे नहीं हटेंगे, पुलिस के साथ संपर्क में हैं शक्ति पांडे के चाचा का कहना है कि हमारे इलाके फौजी कॉलोनी में बेहद नशा था। सभी लोगों ने मिलकर नशा तस्करों को भगाया है। इसी वजह से उनके भतीजे को गाेली मारी गई। उन्होंने कहा कि इलाके में कैमरे व हूटर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अब सहयोग कर रही है। अगर पुलिस व सरकार ने सहयोग दिया तो वो अपने इलाके से नशा खत्म कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *