Live Updates
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तारधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताबसिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवायाIndia Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारतमेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार
1 min read

Punjab: भारत-पाक सीमा पर अलर्ट, अमृतसर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Punjab में पाकिस्तान से सटी सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भारत-पाक सीमा फैली हुई है। सभी इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) को सतर्क कर दिया है।

यहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस बीच, अमृतसर में अटारी सीमा के माध्यम से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है। अटारी सीमा के पास स्थापित चेक पोस्ट पर ट्रैफिक जाम है। बीएसएफ की टीमें लोगों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दे रही हैं। सरकार ने वापसी के लिए 27 अप्रैल तक का समय दिया है। मेडिकल वीज़ा वाले लोगों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है।

इस बीच, अमृतसर में व्यापारियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में बाजार बंद रखा। इनमें शास्त्री मार्केट, गग्गू मंडी, सर्राफा बाजार, कटरा जयमल सिंह, कटरा अहलूवालिया, प्रताप बाजार, गोयनका मार्केट, पुरानी मंडी और फोकल प्वाइंट शामिल हैं। 16 मार्केट एसोसिएशनों के सदस्यों ने हॉल गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

अटारी सीमा से पाकिस्तान जाने वाले लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। लोग टैक्सियों, ऑटो व अन्य वाहनों से अटारी सीमा पर पहुंच रहे हैं। बीएसएफ की टीमें जांच के बाद लोगों को आगे बढ़ने दे रही हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को ही अमृतसर में सभी संगठनों ने अपने सदस्यों को शनिवार को दुकानें पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके चलते आज सुबह से ही अमृतसर के सभी बाजार पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। बाजारों में सन्नाटा छा गया है।

व्यापारियों ने एकत्रित होकर पाकिस्तान व पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

अमृतसर पीस गुड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी बुलानी ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों और नागरिकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में अब समय आ गया है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाए। आज की हड़ताल हमारे शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ विरोध का प्रतीक है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पुलिस ने हर विरोध स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *