Live Updates
आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
1 min read

Punjab: मशहूर शायर के परिवार को बड़ा दुख, जर्मनी में उनके छोटे पोते की मौ/त, खेलते समय हुआ हादसा।

पंजाब। Punjab के दसूहा निवासी प्रसिद्ध चैन सिंह चक्रवर्ती के पोते की जर्मनी में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, जर्मनी के ग्रॉसन स्टड में एक भारी वाहन की चपेट में आने से इस बच्चे की जान चली गई। वह स्कूल से छुट्टी के बाद खेलने गया था, जब यह दुखद घटना घटी। इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया, और उनकी मृत्यु की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

चैन सिंह ने इस घटना के बारे में बताया कि उनके बेटे नरिन्दर सिंह लाडी कई वर्षों से जर्मनी में रह रहे थे। उनका पोता नवदीप सिंह गवी भी जर्मनी में था, और वह आठ साल का था। जब वह स्कूल से लौटा, तो उसने अपनी मां से कहा कि वह पांच मिनट से खेल रहा था। इसी दौरान, वह सड़क पर एक भारी कैंटर के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

जर्मन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। चैन सिंह ने कहा कि जैसे ही यह दुर्घटना हुई, उन्होंने अपने परिवार को सूचना दी। इस दुखद समाचार ने न केवल यहाँ के परिवार को परेशान किया, बल्कि विदेश में रहने वाले उनके परिवार को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि हम कभी अपने पोते को नहीं भूल सकते। कैंटर के गिरने से उनका शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण बुधवार को उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। इसके बाद, बच्चे के पिता भारत लौटेंगे और बाकी के अंतिम संस्कार की रस्में पंजाब में पूरी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *