Live Updates
करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रश्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नाराचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारपंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशिकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रश्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नाराचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारपंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशि
1 min read

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार, Gujrat से पकडे गए आरोपी

Bollywood सुपरस्टार Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई Crime Branch ने मंगलवार (16 अप्रैल) को बताया कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल हैं. विक्की और सुनील ने रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई के बांद्रा स्थित Salman Khan के अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी।

Salman Khan के घर के बाहर शूटिंग से पहले ये दोनों पिछले एक महीने से मुंबई से सटे पनवेल इलाके की एक सोसायटी में किराए पर रह रहे थे। दोनों ने Bollywood स्टार के घर पर धावा बोला और फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात भुज से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. आगे की कार्यवाही के लिए उन्हें मंगलवार (16 अप्रैल) सुबह भुज से मुंबई लाया जाएगा।

सुबह 5 बजे Galaxy Apartment में गोलीबारी हुई

मुंबई पुलिस ने बताया कि दो बाइक सवार हमलावरों ने ब्रांदा में Salman Khan के Galaxy Apartment के बाहर चार राउंड फायरिंग की. घटना रविवार सुबह 5 बजे की है. फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के वक्त सलमान खान घर में ही मौजूद थे. हालांकि, इस हमले में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

हमलावर Bike छोड़कर भाग निकले

जांच अधिकारियों ने पाया कि हमलावरों ने गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल Salman khan के घर से करीब एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दी थी. कुछ दूर चलने के बाद हमलावर एक ऑटोरिक्शा से बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरोपी बोरीवली जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गया और बाहर निकल गया। इसके बाद वह मुंबई से भागकर गुजरात के भुज में छिपकर रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *