Live Updates
त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतेंबाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चरराजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफाधान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मानअमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नूजंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंदलंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Payत्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतेंबाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चरराजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफाधान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मानअमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नूजंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंदलंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay
1 min read

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा का प्रतीक: Malvinder Singh Kang

आम आदमी पार्टी (आप)के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा और सिख मर्यादाओं के प्रति उनके मन में शून्य सम्मान को दर्शाता है।

 

कंग ने कहा कि जिस तरह से सुखबीर बादल अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख पवित्र संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

सांसद कंग ने याद दिलाया कि जब पहले सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किया गया था, तब उन्होंने गुरु महाराज की पावन उपस्थिति में अपनी तमाम गलतियों को स्वीकार किया था। पूरी दुनिया ने लाइव प्रसारण के माध्यम से उन्हें अपनी भूल मानते हुए देखा था। लेकिन, इसके तुरंत बाद श्री मुक्तसर साहिब की एक रैली में उन्होंने अपने सुर बदल लिए और बेशर्मी से कह दिया कि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है। यह दोहरा चरित्र उनके अहंकार और सिख कौम के प्रति उनकी बेरुखी का प्रमाण है।

 

सुखबीर बादल के उस हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में अपने खिलाफ ‘साजिश’ होने की बात कही है, कंग ने कहा कि ऐसी बड़ी भूल या गुस्ताखी तो कोई गैर-सिख भी नहीं कर सकता।

 

उन्होंने कहा कि जहाँ पाँच सिंह साहिबान ने गुरु महाराज की हजूरी में बैठकर, सिख मर्यादाओं और गौरवशाली इतिहास के आधार पर फैसला सुनाया हो, उसे ‘साजिश’ करार देना सिख इतिहास की सबसे दुखद और शर्मनाक घटनाओं में से एक है।

 

कंग ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने जो गुनाह पंजाब और सिख पंथ के खिलाफ किए हैं, उसकी सजा तो पंजाब के लोग उन्हें लगातार दे ही रहे हैं। लेकिन अब, जिस तरह से उन्होंने सिखों की सर्वोच्च संस्था की साख और फैसलों पर उंगली उठाई है, उसके लिए पूरा पंथ उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। कौम और संगत आने वाले समय में इस गुस्ताखी के लिए उन्हें कड़ी सजा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *