Live Updates
मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्टमानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्ट
1 min read

तरनतारन में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल:सरपंच मर्डर केस में चल रहे थे फरार, एक कमरे में छिपे, police पर चलाई गोली

तरनतारन जिले के गांव घरका में पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। इन दोनों आरोपियों को एक सरपंच मर्डर केस में वांछित बताया जा रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ये आरोपी गांव घरका के मंड एरिया में, घरका से सुल्तानपुर जाने वाली सड़क के पास एक बंबी रूम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी की।

जब पुलिस ने आरोपियों को बाहर आने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

अस्पताल में कराए गए हैं भर्ती

घायल आरोपियों को तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान गुरदेव सिंह बाबा निवासी श्री खडूर साहिब, खडूर और मनप्रीत सिंह मन्ना निवासी वरपाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी सरपंच मर्डर केस में वांछित थे। एसएसपी सुरेंद्र लंबा ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *