Live Updates
आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
1 min read

UP में बढ़ेगा रात का तापमान: माह के अंत तक पारा 40°C के पार पहुंचने की संभावना, झांसी बना लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म शहर।

उत्तर प्रदेश। UP के सभी जिलों में मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। पछुआ हवाओं के थमते ही तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में UP के 40 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, और महीने के अंत तक यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान बहराइच का था, जो 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

11 मार्च तक पश्चिमी UP में बारिश का अलर्ट।

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवाओं के कमजोर होने के बाद तेज धूप के साथ गर्मी में वृद्धि हो गई है। अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके साथ ही, 11 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी UP के कुछ जिलों में शाम के समय बारिश हो सकती है।

तेज हवाओं से गेहूं और अन्य तैयार फसलों को नुकसान।

कृषि वैज्ञानिक मुकेश ने कहा कि किसानों को गेहूं और सरसों की सिंचाई फिलहाल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि तेज हवाओं के कारण फसलों के गिरने का खतरा हो सकता है, और कई स्थानों पर फसलें लोट भी चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए ही सिंचाई करनी चाहिए, क्योंकि इस बार मौसम के हिसाब से पैदावार कम होने की संभावना जताई जा रही है।

आइए, जानते हैं कि आज का तापमान कैसा रहेगा।

वाराणसी: 15/32 डिग्री सेल्सियस
कानपुर: 13/31 डिग्री सेल्सियस
झांसी: 15/34 डिग्री सेल्सियस
बहराइच: 13/31 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ: 15/31 डिग्री सेल्सियस
कानपुर: 14/31 डिग्री सेल्सियस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *