Live Updates
आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
1 min read

UP: ‘विकास का कोई विकल्प नहीं सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करते हैं विकास न कर पाने वाले लोग’ CM योगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास ही एकमात्र मार्ग है। जो लोग विकास नहीं करवा पाते, वे जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र या मत के नाम पर समाज में भ्रम और विभाजन फैलाकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। जब उन्हें सत्ता मिलती है, तो वे केवल अपने और अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं, जबकि आम जनता की भलाई के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं करते।

2017 के पहले समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने वाली ताकतों ने UP का विकास करने की बजाय खुद का और परिवार का विकास किया। परिवार तक सिमटी ये ताकतें समाज को बांटने के लिए दंगा कराती थीं। डबल इंजन सरकार आने के साथ यूपी आठ साल से माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हो चुका है। UP की चर्चा अब सिर्फ विकास के लिए होती है।

1500 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री शनिवार को मानबेला मैदान में आयोजित करीब 1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ने लोगों को 2014 के पूर्व के भारत और 2017 के पूर्व के उत्तर प्रदेश की याद दिलाते हुए कहा कि तब भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था, नौजवान किंकर्तव्यविमूढ़ थे। देश की सुरक्षा के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद की चुनौती थी।

10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत को भी देखा है। नया भारत विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूरा करते हुए, विरासत और विकास का समन्वय स्थापित करते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।

किसानों को मिल रहा सम्मान, नारी और व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि UP भी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में अपनी आभा बिखेर रहा है। आठ वर्षों में बदलते परिवेश और परिवर्तन को सभी लोगों ने देखा है। यहां अन्नदाता किसानों को सम्मान मिल रहा है। यहां नारी गरिमा और सुरक्षा की गारंटी है। व्यापरियों को सुरक्षा की गारंटी है।

नौजवानों को रोजगार की गारंटी है। यहां के हर जिले का विकास देखकर लोग वाह कहते हैं। नई पहचान बना रहे उत्तर प्रदेश में व्यापारी बिना भय के कारोबार करते हैं। नए-नए उद्यम लग रहे हैं तो बड़ी संख्या में रोजगार भी मिल रहा है। बहन और बेटियां बिना भय के स्कूल-कॉलेज और बाजार जा रही हैं।

जीरो पावर्टी का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़े सरकार के कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के कदम जीरो पॉवर्टी का लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ चले हैं। इसके लिए सरकार नए कार्यक्रम लेकर आ रही है इसमें ऐसे परिवार जो किन्हीं भी कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उनको चिन्हित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।

सर्वे के बाद उन्हें एक ही दिन में, एक साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी योजनाओं के लाभ से शत प्रतिशत संतृप्त किया जाएगा। ऐसे 15 लाख परिवारों को आवास योजना, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के साथ ही उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। जिन्हें पेंशन की जरूरत होगी उन्हें पेंशन दिलाया जाएगा और परिवार के बेरोजगार नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *