Live Updates
मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्टमानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नूमुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादवमोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकारशहरी सहकारी बैंकों को अमित शाह की बड़ी अपील, तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोरकनाडा में भारतीयों पर बढ़ी सख्ती, 2026 के पहले 6 महीनों में 3,323 नागरिक डिपोर्ट
1 min read

विदेश से लौटे CM मान:जापान में की गई मीटिंगों की जानकारी दी, 10 दिन के अपने दौरे की दे रहे जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दस दिन बाद जापान और उत्तर कोरिया से वापस लौट आए हैं। उनकी तरफ से अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता की जा रही है। उनकी तरफ से जापान और दक्षिण कोरिया में कंपनियों और मंत्रियों से हुई मीटिंग का ब्योरा दिया जा रहा है। उनकी तरफ से कहा गया है कि वह बड़ी संख्या में कंपनियां पंजाब के मोहाली में इन्वेस्ट करने को तैयार हैं।

कई कंपनियों ने मोहाली को आईटी हब बनाने में योगदान देने के लिए कहा है। यही नहीं कंपनियां यहां पर आरएंडडी सेंटर बनाने पर भी काम करने की बात कही है।

10 दिन के विदेश दौरे पर गए थे मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान 10 दिन के विदेश दौरे पर जापान और उत्तर कोरिया गए थे, उनके साथ पंजाब के उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन से जुडे़ हुए सीनियर अधिकारी भी दौरे पर गए हैं। इस दौरे का लक्ष्य पंजाब में निवेश को बढ़ाना देना रहा है।

सरकार अगले साल में मार्च महीने में प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसमें पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। कई कं​पनियां यहां आ रही हैं। अब तक पंजाब में टाटा स्टील जैसी कई नामी कंपनियां निवेश कर चुकी है।

जापानी कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि उनकी तरफ से जापान दौरे के चौथे दिन जापानी व्यापारियों से मिले थे, इस दौरान जापानी कंपनियों ने भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई थी। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है।

इस मौके बताया गया कि इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ग्राउंडेड निवेश पहले ही सुरक्षित किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *