Live Updates
पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावाजंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसलाकपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीतहर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालकेजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरेंपंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावाजंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसलाकपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीतहर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मानबादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवालकेजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें
1 min read

यमुना की सफाई को लेकर Haryana सरकार गंभीर, बजट सत्र के पहले दिन लिए गए कई अहम फैसले

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार यमुना की सफाई को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है. सरकार की तरफ से यमुना में सफाई, पानी की गुणवत्ता को बेहतर करने का फैसला लिया है. साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की तरक्की के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. सीएम ने यमुना की सफाई को लेकर साल 2028 की मार्च तक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और 13 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का निर्णय लिया है.

साथ ही अकेले यमुना की सफाई के लिए 21 नए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे. सीएम ने अहम फैसला लेते हुए प्रदेश की सड़कों को चौड़ा करने का संकल्प लिया है. इसके अलावा हरियाणा के शहरों में 650 एसी बसें चलाई जाएंगी. वहीं साल 2029 की जून तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरीडोर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा.

राज्यपाल ने बजट सत्र के पहले दिन दी जानकारी

हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में यमुना को लेकर सरकार के संकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रदेश के हर वर्ग का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना ही सच्ची सेवा है. हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन (₹3200 प्रतिमाह), महिला सशक्तिकरण, युवाओं के शिक्षा-रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.56 लाख से अधिक मकान बनाए गए. राज्यपाल ने सभी विधायकों से राजनीतिक मतभेद भुलाकर हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया.

10 शहरों में चलेंगी एसी बसें

राज्य के गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 10 अन्य शहरों में 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें चलाई जाएंगी. वहीं 11 हजार 607 करोड़ की कीमत से ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है. यह परियोजना जून 2029 तक पूरी होने की उम्मीद है. इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *