Live Updates
CM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

योगी बोले-अहिल्याबाई की टूटी मूर्ति का वीडियो AI से बना:यह कांग्रेस की साजिश

मणिकर्णिका घाट के मामले पर पूरे विपक्ष के निशाने पर केंद्र और राज्य सरकार है। पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद वाराणसी जाकर प्रेस वार्ता करके पूरी जानकारी दी । सीएम योगी ने इस परियोजना की जरूरत और उद्देश्य के साथ कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोएम योगी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मन्दिर टूटने का एआई वीडियो बना कर दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस हमेशा से सनातन के खिलाफ रहती है और मणिकर्णिका मामले में भी यही कर रही है । कांग्रेस की असल मंशा काशी विश्वनाथ मंदिर आने के लिए दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना को रोकने की है। ‘एआई वीडियो से कांग्रेस फैला रही है भ्रम’ शनिवार को सीएम योगी चन्दौली में सीजेएआई के साथ कार्यक्रम में थे।चन्दौली के बाद अचानक से मणिकर्णिका घाट आने का सीएम योगी का कार्यक्रम रखा गया। फिर समय के अभाव में सीएम योगी ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मणिकर्णिका पर सरकार का पक्ष रखा। सीएम योगी के निशाने पर पूरी तरह से कांग्रेस रही। सीएम ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मंदिर के तोड़े जाने का एआई जेनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दुष्प्रचार किया गया। जिस मन्दिर की बात कही जा रही है वो पूरी तरह से सुरक्षित है। लोकमाता अहिल्याबाई और आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित करवाया। कांग्रेस शुरुआत से ही सनातन की विरोधी रही है।मणिकर्णिका घाट पर भी कार्य पूर्ण होने के बाद अहिल्याबाई की प्रतिमा वही स्थापित की जाएगी। असल मंशा दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण रोकने की-सीएम योगी सीएम ने कहा कि 2014 से पहले महज 25 से 50 हज़ार श्रद्धालु ही काशी आते थे लेकिन धाम बनाने के बाद अब यहां औसतन रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार मे आते है। मैदागिन से गोदौलिया के बीच श्रद्धालुओ की सुविधाजनक आवाजाही के लिए दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण योजना भी चल रही है ।सनातन विरोधी कांग्रेस दरअसल कांग्रेस श्रद्धालुओ के लिए बनाई जा रही सुविधाओ का विरोध कर रही है और उसकी असल मंशा दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण रोकने की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *