Live Updates
अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तारवेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियांपंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्मवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेलुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरारस्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आपनए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमाअमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत आरोपी गिरफ्तारवेस्टइंडीज के हाथों हारा भारत, शुभमन गिल ने बताई टीम की बड़ी कमियांपंजाब से मानसून की विदाई, रातें अभी भी सामान्य से 4 डिग्री गर्मवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेलुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरारस्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आपनए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा
1 min read

गुरुग्राम जेल पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भोंडसी जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

जानकारी के मुताबिक Enforcement Directorate (ईडी) ने 9 मई को संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें पहले 7 दिनों की रिमांड पर लिया था। इसके बाद अदालत ने ईडी को 2 दिनों की अतिरिक्त रिमांड भी दी थी। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने संजीव अरोड़ा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था।

संजिव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद Aam Aadmi Party लगातार उनके समर्थन में नजर आ रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और राजनीतिक तौर पर निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

अब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का खुद जेल पहुंचकर संजीव अरोड़ा से मुलाकात करना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह संजीव अरोड़ा के समर्थन में खड़ा है और पार्टी इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से जोड़कर देख रही है।

इस मुलाकात के बाद पंजाब और दिल्ली की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं विपक्षी दलों की ओर से भी इस मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *