Live Updates
तरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीअमन अरोड़ा ने शाहकोट हलके में नौकरियों के मामले में कांग्रेसी विधायक लाडी को घेरासियाम ने भी माना, ई-20 में ज्यादा क्लोराइड और नमी के कारण खराब हो रही गाड़ियां- केजरीवालयह सिर्फ एक सड़क प्रोजेक्ट नहीं है, यह लाखों श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों और रोजाना यात्रियों के लिए एक लाइफलाइन है: कंगCM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ Unaided Educational Institutions (संशोधन) विधेयक-2026’ पासमान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारिततरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीअमन अरोड़ा ने शाहकोट हलके में नौकरियों के मामले में कांग्रेसी विधायक लाडी को घेरासियाम ने भी माना, ई-20 में ज्यादा क्लोराइड और नमी के कारण खराब हो रही गाड़ियां- केजरीवालयह सिर्फ एक सड़क प्रोजेक्ट नहीं है, यह लाखों श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों और रोजाना यात्रियों के लिए एक लाइफलाइन है: कंगCM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ Unaided Educational Institutions (संशोधन) विधेयक-2026’ पासमान कैबिनेट के बड़े फैसले, डिजिटल यूनिवर्सिटी से लेकर प्राइवेट स्कूल फीस तक कई प्रस्तावों को मंजूरीपंजाब विधानसभा में रोजगार और औद्योगिक निवेश पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित
1 min read

पंजाब में हीटवेव का अलर्ट, अगले तीन दिन झुलसेगा प्रदेश

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 मई से लू का असर शुरू होगा, जबकि 25, 26 और 27 मई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 28 और 29 मई को मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है।

भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव किया है। वहीं, Chandigarh प्रशासन ने 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान Bathinda में दर्ज किया गया, जहां पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा:

  • Patiala — 42°C
  • Fazilka — 40.8°C
  • Pathankot — 39.8°C
  • Chandigarh — 40.6°C

चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए समर कैंपों में बच्चों की बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बच्चों की गतिविधियां केवल ठंडे और सुरक्षित वातावरण में ही करवाई जाएं।

विशेषज्ञों के अनुसार देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *