Live Updates
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षररेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमाधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षररेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमाधनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमानडोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’
1 min read

पंजाब : आज फिर बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने तेज हवाओं और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज Alert जारी किया।

पंजाब। पंजाब में आज फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है, और मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज Alert जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

पंजाब के चार जिलों पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर और संगरूर में बारिश के लिए ऑरेंज Alert जारी किया गया है, जबकि अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो Alert जारी किया गया है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जो 2 डिग्री तक हो सकती है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

पिछली बारिश में अमृतसर और पटियाला में ओलावृष्टि के कारण फसलों को बड़ा नुकसान हुआ था। किसानों का कहना है कि यदि इस बार भी ओलावृष्टि हुई तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, तेज हवाओं के साथ बारिश होने से फसलों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे पैदावार कम हो सकती है और किसानों को नुकसान होगा। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *