Live Updates
PSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाPunjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौरभगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालयअकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: CM भगवंत सिंह मान15 गांवों के हजारों परिवारों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और सतलुज की बाढ़ के खतरे से स्थायी राहत मिलेगी : CM भगवंत सिंह मानPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाPunjab सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौरभगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालयअकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: CM भगवंत सिंह मान15 गांवों के हजारों परिवारों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और सतलुज की बाढ़ के खतरे से स्थायी राहत मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान
1 min read

UP: हाईस्कूल गणित परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर लीक, अधिकारियों में मचा हड़कंप।

उत्तरप्रदेश। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद ही पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में लीक हो गया, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वे तुरंत केंद्र पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शनिवार को एटा में UP बोर्ड हाईस्कूल गणित का पेपर एक घंटे बाद लीक हो गया। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के अति संवेदनशील केंद्र चौधरी बीएल इंटर कॉलेज नगला रेवती से किसी ने पेपर को बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

इसी बीच, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केंद्र पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को UP हाईस्कूल के छात्रों की गणित की परीक्षा थी, जो सुबह 8:30 बजे शुरू हुई थी। लगभग 9:30 बजे, चौधरी बीएल इंटर कॉलेज से पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया। इस ग्रुप में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और अन्य जिलास्तरीय व बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारी जुड़े हुए थे।

पेपर लीक होते ही अधिकारियों के पसीने छूट गए, और कुछ ही मिनटों में उस पेपर को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। डीआईओएस भी मौके पर पहुंचे और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही, जिस मोबाइल से पेपर ग्रुप में डाला गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया।

माध्यमिक शिक्षा, अलीगढ़ के जॉइंट डायरेक्टर मनोज गिरी ने बताया कि गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड किया गया था, जिसे तुरंत डिलीट करवा दिया गया। अब यह जांच की जाएगी कि पेपर को ग्रुप में क्यों डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *