Live Updates
‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सपंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवालUPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनूमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदियाएशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडियाआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदिया‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्सपंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवालUPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनूमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदियाएशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडियाआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदिया
1 min read

भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों के लिए बढ़ाई समयसीमा, अब 29 April तक कर सकेंगे वापसी।

भारत सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। अब पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश लौटने के लिए 29 April 2025 तक का समय दिया गया है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि सार्क वीजा पर कोई छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा, जिन पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालिक वीजा अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें भी भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस जाने का निर्देश जारी किया गया है।

इसी के तहत आज भारत-पाकिस्तान सीमा के अटारी-वाघा गेट पर पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखी गई। कई परिवार अपने सामान के साथ कतार में खड़े देखे गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे शामिल हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जो पाकिस्तानी नागरिक भारत में वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं या जिनकी वीजा विस्तार प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें तुरंत देश छोड़ना होगा। पुलिस और आव्रजन विभाग के अधिकारी इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और अन्य सीमावर्ती जिलों से कई पाकिस्तानी नागरिक भी आज सीमा की ओर रवाना हो गए हैं। अधिकारी हर जगह दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं ताकि कोई भी बिना अनुमति के भारत में न रह सके।

आज लगभग 237 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश रवाना हुए, जबकि 116 भारतीय स्वदेश लौट आये। अब तक कुल लगभग 537 पाकिस्तानी नागरिक वापस आ चुके हैं और लगभग 850 भारतीय नागरिक भी वापस आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *