Live Updates
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमाइथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से खराब हुई गाड़ियों की मरम्मत में ₹25,000 से ₹50,000 का खर्च आता है: हरपाल सिंह चीमापंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चापंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तारकैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स के पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट संकट पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग कीपजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठायाकैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रस्ताव किया पेशपंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमाइथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से खराब हुई गाड़ियों की मरम्मत में ₹25,000 से ₹50,000 का खर्च आता है: हरपाल सिंह चीमापंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चापंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तारकैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स के पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट संकट पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग कीपजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठायाकैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश
1 min read

भारत सरकार ने 25 June को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया

अब हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. आपको बता दें कि 25 June 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी. अब इसे देखते हुए मोदी सरकार ने कांग्रेस को घेर लिया है और इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित कर दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की. उन्होंने पोस्ट किया, ”25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने अधिनायकवादी मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए देश पर आपातकाल लगाकर हमारे लोकतंत्र की भावना का गला घोंट दिया। लाखों लोगों को उनकी और मीडिया की कोई गलती नहीं होने पर जेल में डाल दिया गया।” अब भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। यह दिन उन सभी लोगों के महान योगदान को याद करेगा जिन्होंने 1975 के आपातकाल की अमानवीय पीड़ा को सहन किया था।”

अपने पोस्ट के साथ अमित शाह ने केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन की कॉपी भी पोस्ट की है. गजट में गृह मंत्रालय द्वारा 11 जुलाई को जारी अधिसूचना का जिक्र है. इसमें कहा गया है कि जब 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, तब तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता का घोर दुरुपयोग किया गया था और भारत के लोगों पर ज्यादतियां और अत्याचार किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *