Live Updates
आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ कीपंजाब में लू से मिली हल्की राहत, बारिश के बाद बदला मौसम; कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्टपंजाब के सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों का बदला समय, CM मान ने किया बड़ा ऐलानकोई भी कानून से ऊपर नहीं; हाईकोर्ट के फैसले ने सुखपाल सिंह खैरा का घमंड चूर-चूर किया: बलतेज पन्नूमोदी सरकार ने तेल कंपनियों और अपने पूंजीपति मित्रों के साथ मिलकर भारत की गरीब जनता और किसानों की जेब पर डाला 6.5 लाख करोड़ रुपए का बोझ: कुलदीप धालीवालPunjab सरकार से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल : हरपाल चीमाभाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूआप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ कीपंजाब में लू से मिली हल्की राहत, बारिश के बाद बदला मौसम; कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्टपंजाब के सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों का बदला समय, CM मान ने किया बड़ा ऐलानकोई भी कानून से ऊपर नहीं; हाईकोर्ट के फैसले ने सुखपाल सिंह खैरा का घमंड चूर-चूर किया: बलतेज पन्नूमोदी सरकार ने तेल कंपनियों और अपने पूंजीपति मित्रों के साथ मिलकर भारत की गरीब जनता और किसानों की जेब पर डाला 6.5 लाख करोड़ रुपए का बोझ: कुलदीप धालीवालPunjab सरकार से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल : हरपाल चीमाभाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू
1 min read

LPG Price Hike: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेट

बुधवार को कमर्शियल एलपीजी (LPG Price Hike) की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder Price) की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले पिछली बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू गैस महंगी हुई या नहीं? (Domestic LPG Cylinder Price)

  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू कुकिंग गैस LPG की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है, जिनमें आखिरी बार 7 मार्च को बढ़ोतरी की गयी थी। तब 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 913 रुपये कर दी गयी थी। आप पर क्या पड़ेगा असर? कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। दरअसल इससे होटल और रेस्टोरेंट खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि होटल या बाहर खाना महंगा हो सकता है।

1 तारीख को समीक्षा के बाद जारी होते हैं नए रेट

  गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावट आने के बाद, दुनिया भर में तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले

  पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *