Live Updates
मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूतआप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले बयान की कड़ी निंदा कीअकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा सुखबीर बादल को राजनीतिक रास्ता देने के लिए जानबूझकर शुरू की गई: बलतेज पन्नूपंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पारप्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पीछे हुआ भारत- केजरीवालभोआ के 4 गांवों को मिलेगी बड़ी सड़क सुविधा, ₹1 करोड़ की लागत से शुरू होगा निर्माणआप पंजाब ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारीमलेरकोटला में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूतआप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले बयान की कड़ी निंदा कीअकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा सुखबीर बादल को राजनीतिक रास्ता देने के लिए जानबूझकर शुरू की गई: बलतेज पन्नूपंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पारप्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पीछे हुआ भारत- केजरीवालभोआ के 4 गांवों को मिलेगी बड़ी सड़क सुविधा, ₹1 करोड़ की लागत से शुरू होगा निर्माणआप पंजाब ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारी
1 min read

CM मान की हरियाणा सरकार को सलाह: संयम के साथ पानी बरतें, 21 मई तक अतिरिक्त पानी नहीं देगा पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा को संयम से पानी बरतने को कहा है। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार इन्हीं दिनों पानी के लिए पंजाब से लड़ती है इसलिए पंजाब ने पहले ही हरियाणा को सचेत कर दिया है कि पानी की खपत पूरे संयम के साथ की जाए। इसके लिए हरियाणा सरकार को पत्र भी लिख दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब द्वारा हरियाणा को उसके कोटे का पानी दिया जा रहा है और यह 21 मई तक चलता रहेगा। पंजाब निर्धारित सप्लाई से अधिक पानी हरियाणा को नहीं दे सकता।

उन्होंने कहा कि मालूम चला है कि अभी तक हरियाणा ने अपने कोटे का 70 से 75 फीसदी पानी ही खर्च किया है, यह अच्छी बात है। 21 मई तक इस पानी की खपत की जा सकती है, उसके बाद ही आगे कोटे के तहत पानी सप्लाई दी जाएगी। यह भी अच्छी बात है कि इस बार हरियाणा सरकार ने इस बार अपने बजट में एसवाईएल के लिए कोई बजट तय नहीं किया है। हरियाणा को अब यह मसला खत्म ही कर देना चाहिए।

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहली बार पंजाब का पानी पंजाब के लोगों और किसानों के लिए बरतना शुरू कर दिया है। अंतिम टेल तक किसानों को सिंचाई के लिए नई पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के लिए पंजाब के पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और न ही दूसरे राज्य इसके लिए उम्मीद रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *