Live Updates
CM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमाCM भगवंत सिंह मान को निशाना बनाने वाली फर्जी वीडियो फैलाकर अकाली दल की पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आप ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कियाPunjab भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रही आर्थिक सुरक्षा एवं सहायताPunjab सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को PSPCL में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: हरपाल सिंह चीमामोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाहPSPCL में 2,437 युवाओं को मिलेगी नियुक्ति, पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: हरपाल चीमाNEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षापंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

BBC को कड़ी चेतावनी, शोएब अख्तर सहित 17 यूट्यूब चैनल्स पर बैन… भारत के कदम से पाकिस्तान में फिर मचा हड़कंप।

भारत सरकार ने सोमवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित गलत रिपोर्टिंग के कारण उठाया गया। जिन चैनलों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल, डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये चैनल भारत और उसकी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक, उकसाने वाली और सांप्रदायिक सामग्री प्रसारित कर रहे थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह निर्णय लिया। इसके अलावा, BBC को भी आतंकवादियों के बारे में भ्रामक भाषा का प्रयोग करने के लिए औपचारिक चेतावनी दी गई है।

प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच आपात बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच इस घटना को लेकर लगभग 40 मिनट लंबी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को पहलगाम हमले से जुड़े ताजा हालात और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी.

आतंकी ठिकानों पर व्यापक कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए प्रदेशभर में 15 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है. सूत्रों के अनुसार, ये रेड्स उन आतंकियों के ठिकानों पर की गईं जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं.

डोडा और किश्तवाड़ जिलों से शुरू हुए इस ऑपरेशन में आतंकियों की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए हैं.

हमले में चाइनीज ड्रोन के इस्तेमाल की आशंका

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की जा रही जांच में यह संकेत मिले हैं कि पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले से पहले आतंकियों ने ड्रोन के जरिए क्षेत्र की रेकी की थी. इस हमले में 26 टूरिस्टों की जान गई थी.

सूत्रों का मानना है कि हथियारों की आपूर्ति में भी चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. हमले के तुरंत बाद पुलवामा और अनंतनाग के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकी इन इलाकों की ओर भाग निकले होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *