करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकारभाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंदभाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमापंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसारअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाबकरतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकारभाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंदभाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमापंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसारअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब
1 min read
पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी:सेक्रेटेरिएट खाली कराया, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट, CRPF-पुलिस मौके पर
February 19, 2026पंजाब
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।
हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान एडमिट थे। हालांकि, यह धमकी झूठी निकली।
पंजाब सचिवालय में जांच के लिए पहुंचे CRPF के जवान।
धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखीं
सामने आए ईमेल के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि यह सचिवालय को आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मिला। इसमें लिखा है कि मान (CM भगवंत मान) का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा।
इसके बाद लिखा है – पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। मान (CM भगवंत मान) के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा। मेल में नीचे भगवंत मान के दफ्तर और घर को निशाना बनाने का जिक्र है।
सचिवालय को उड़ाने की धमकी वाला यह ईमेल वायरल हुआ है। इसके बाद पंजाब सचिवालय में खलबली मच गई। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।
एहतियातन हरियाणा सचिवालय भी अलर्ट पर
पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कल यानी 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है।
दोपहर बाद विधानसभा परिसर में बीएसी की मीटिंग होनी है। इसमें सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल होने वाले हैं।
हाल में ये धमकियां मिलीं, जो फर्जी निकलीं…
28 जनवरी 2026: चंडीगढ़ के 26-30 स्कूलों (प्राइवेट और गवर्नमेंट) को बम धमकी ईमेल मिले, “1:11 pm पर ब्लास्ट” लिखा था। छात्रों को घर भेजा गया, बड़े पैमाने पर सर्च हुआ – फर्जी निकली। जिसके बाद एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
29 जनवरी 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सिविल सेक्रेटेरिएट और म्यूनिसिपल भवन को भी धमकियां मिलीं। इसके बाद पूरा दिन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी रही है। हाईकोर्ट में काम तक प्रभावित हुआ। कई केसों की इस वजह से सुनवाई टली।
11 फरवरी 2026: मोहाली के 16 स्कूलों इमेल पर बम से उड़ाने को धमकी मिली। मोहाली में यह अपनी तरह की पहली धमकी थी। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आई। पूरा दिन स्कूलों में टीमें जांच करती रही। लेकिन कोई नहीं निकला। मेल फर्जी निकली।
17 फरवरी 2026: मोहाली के 16+ स्कूलों और फोर्टस अस्पताल को उड़ाने की धमकी आई। अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती थे। धमकी ईमेल। 1:11 pm ब्लास्ट की बात लिखी थी। कोई इवैक्यूएशन नहीं हुआ। ये इस महीने मोहाली में दूसरी बार था।
2025: मई और अगस्त 2025 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दो बार धमकियां मिलीं। दिसंबर 2025 में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी। ये सभी फर्जी निकलीं, लेकिन अफरा-तफरी मची।